ठंडा दूध पीने से क्या फायदा होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 16:15

आइए जानते हैं ठंडा दूध पीने के अन्य फायदे।

वजन घटाए

ठंडा दूध पीने से वजन कम होता है, क्योंकि इसे पचाने के लिए शरीर इसे नॉर्मल तापमान में लाने की कोशिश करता है,जिसमें काफी कैलोरी बर्न होती है। । इसलिए ठंडा दूध पीने से वजन आसानी से घट सकता है। इसको पीने से पेट काफी देर तक भरा रहता है, जिससे आपको कुछ और खाने की इच्छा नहीं होती है। यह भी एक वजह है कि ठंडा दूध आपको ओवर ईटिंग से बचाता है और आप एक्स्ट्रा कैलोरीज लेने से बच जाते हैं।

एसिडिटी को करे खत्म

ठंडा दूध पेट के लिए काफी गुणकारी है। ये पेट को तो ठंडा रखता ही है, कब्ज भी नहीं बनने देता है। ठंडे दूध को पीने से पेप्‍टिक अल्‍सर के कारण पैदा होने वाला दर्द भी दूर होता है। इसलिए अगर आपको एसिडिटी या कब्ज की समस्या है, तो रोज एक ग्लास ठंडा दूध पिएं।

वर्कआउट के बाद का ड्रिंक

आप भी जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद कई बार एनर्जी ड्रिंक का सेवन करते होंगे। ये एनर्जी ड्रिंक सेहत के लिए हानिकारक रहती हैं। ऐसे में आप ठंडे दूध को एनर्जी ड्रिंक के रुप में ले सकते हैं। दूध में कैलोरीज, विटामिन्स, मिनरल्स और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, इसलिए ये आपको इंस्टेंट एनर्जी देता है।

हेल्दी स्किन के लिए फायदेमंद

ठंडा दूध इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती। इसलिए ठंडे दूध को पीकर बॉडी को हाइड्रेट रखा जा सकता है। ठंडे दूध से हमारी स्किन को काफी फायदा होता है, इससे स्किन शाइनी बनती है।

गर्मी के दिनों में दिन के समय ठंडा दूध पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। यह अम्लता के लिए सबसे अच्छा राहत देने वालों में से एक है जो जलन का कारण बनता है। इसके अलावा, कैल्शियम की उच्च मात्रा अम्लता को रोक सकती है।

पेट को ठंडक पहुंचाने का काम करता है ठंडा ठंडा दूध. इससे पेट में एसिडिटी नहीं होती, खाने के बाद आधा गिलास ठंडा दूध पीने से एसिड उत्‍पादन खत्‍म हो जाता है. पानी की कमी यानी डि-हाइड्रेशन को रोकने के लिए ठंडा दूध पीने की सलाह दी जाती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info